Home Featured सीपीएम ने किया संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।
September 30, 2021

सीपीएम ने किया संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।

दरभंगा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बैनर तले गुरुवार को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति सचिवालय के पास आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता किसान नेता केवल ठाकुर व संचालन देवकीनंदन लाल कर्ण ने किया। सीपीएम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर मंटू ने कहा कि डॉ. दयानाथ ठाकुर के संबंध में पूर्व कुलपति द्वारा निर्गत पत्र का प्रत्युत्तर स्व. विजयकांत ठाकुर द्वारा दिए गए प्रतिवेदन का अवलोकन आज तक नहीं किया गया।

संस्कृत विवि में लगभग पांच ऐसे शिक्षक हैं जो 15 वर्षों से पद बदल-बदलकर विश्वविद्यालय में पदाधिकारी बने हुए हैं। वे पदाधिकारी पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार प्राध्यापकों को प्रताड़ना कर रिश्वत लेने की जुगत में लगे रहते हैं। सीपीएम जिला सचिव मंडल के सदस्य दिलीप भगत ने कहा कि विवि में चंदन और पांडुलिपि की चोरी की खुलासा आज तक नहीं हो पाया।

श्यामा बाग पांच नंबर क्वार्टर में कब्जा खाली कराने में लाखों खर्च दिखाकर राशि का बंदरबांट कर लिया गया। श्री भगत ने कहा कि कैंपस में शैक्षणिक, प्रशासनिक और आर्थिक अनियमितता को कुलपति दूर करें नहीं तो संघर्ष चलता रहेगा। सभा को सीपीएम के जिला समिति सदस्य गोपाल ठाकुर, दिनेश झा, महेश दुबे, राजदीप राम, सुजीत कुमार झा, शिव काला देवी, डॉ. सुमन कुमार झा, डॉ. इंदु शेखर झा, पृथ्वी साहनी, केवल ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। कुलपति व अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।

सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए पहुंचा। घंटों बहस के बाद कुलपति एवं प्रति कुलपति ने कहा कि इस समस्या के निराकरण व संचिका संधारण के लिए समय दिया जाए। आपसी सहमति के आधार पर अगली बैठक के लिए 26 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गयी है।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नये प्रखं…