Home Featured चुनाव परिणाम: 27 में से 21 निवर्तमान मुखिया हारे, जिला परिषद के पांचों सीटों पर आये नये चेहरे।
October 1, 2021

चुनाव परिणाम: 27 में से 21 निवर्तमान मुखिया हारे, जिला परिषद के पांचों सीटों पर आये नये चेहरे।

दरभंगा: जिले के बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना में मतदाताओं ने पुराने चेहरे को दरकिनार करते हुए नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। दोनों प्रखंडों में 27 निवर्तमान मुखियाओं में से 21 को हार का सामना करना पड़ा। 6 ही अपनी सीटें बचाए रखने में कामयाब रहे। वहीं जिला परिषद की 5 सीटों पर पांचों निवर्तमान जिला पार्षद हार गए। बेनीपुर प्रखंड की 3 जिप सीटों पर मतदाताओं ने तीनों नए चेहरे तो अलीनगर की 2 सीटों पर वोटरों ने एक पुराने व एक नए चेहरे का मौका दिया। अलीनगर प्रखंड की 11 पंचायतों में से 9 के निवर्तमान मुखिया हार गए जबकि दो कामयाब रहे। नरमा पंचायत से अनुराधा सिंह व अलीनगर पंचायत से मनेसुर रहमान ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

वहीं, बेनीपुर के 16 निवर्तमान मुखिया में से 12 को हार का सामना करना पड़ा। मतदाताओं ने नए चेहरों को मौका दिया है। जिले के दोनोें प्रखंडों में मतों के अंतर को देखा जाए तो बेनीपुर की जरिसो पंंचायत से विजयी हुईं कुसमा देवी की जीत का ग्राफ सबसे ज्यादा रहा। उन्हें 2793 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहीं ममता देवी को 1295 मत मिले। मतों का अंतर 1498 रहा। वहीं सबसे कम मतों से विजयी होने वाले मुखिया प्रत्याशी अलीनगर प्रखंड की हनुमाननगर पंचायत के विप्लव चौधरी रहे। जीत का अंतर 17 वोट रहा। विप्लव चौधरी को 1153 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे मो राशिद शमी को 1136 मत मिले।

अधलोआम पंचायत से रीता देवी 1397 मत पाकर विजयी रहीं। जबकि दूसरे स्थाना उषा देवी रहीं। उन्हें 962 मत प्राप्त हुए। रीता देवी ने 435 मतों से जीत हासिल की। लहटा तुमौल सुहथ में नए चेहरे सतीश चंद्र झा उर्फ भोला झा मुखिया चुने गए। उन्हें 888 मत मिले। दूसरे स्थान पर मदद यादव रहे। उन्हें 558 मत मिले। वे 330 मतें से हार गए। यहां निवर्तमान मुखिया राधेश्याम झा को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।

शिवराम पंचातय से नए चेहरे शत्रुघ्न महतो ने जीत हासिल की। इन्हें 813 मत मिले। दूसरे स्थान पर बैद्यनाथ साह को 776 मत मिले। वे 37 मतों से हार गए। सझुआर पंचायत से नए चेहरे चंदन कुमार झा ने जीत हासिल की। इन्हें 1459 मत मिले। दूसरे स्थान पर कमल नारायण झा को 1018 मत मिले और वे 441 मतों से हार गए। सजनपुरा पंचायत से नए चेहरे कुंदन कुमार सिंह ने जीत हासिल की। इन्हें 1123 मत मिले। दूसरे स्थान पर अंजनी कुमार यादव को 730 मत मिले। वे 393 मतों से हार गए। माधोपुर पंचायत से नए चेहरे नुनूलाल देव ने जीत हासिल की। इन्हें 1379 मत मिले।

तरौनी पंचायत से नए चेहरे श्याम सुन्दर साहु ने जीत हासिल की। इन्हें 2162 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान रौशन आरा को 1034 मत मिले। वह 1128 मतों से हार गईं। बनौलबल्ली पंचायत से नए चेहरे राम सुधार झा जीते। इन्हें 679 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे पंकज कुमार झा को 621 मत मिले। वे 48 मतों से हार गए। बाथोंरढियाम पंचायत से नए चेहरे मिथिलेश देवी ने जीत हासिल की। इन्हें 2247 मत मिले। दूसरे स्थान पर अंबिका राय को 2181 मत मिले। वह 66 मतों से हार गईं। रमौली पंचायत से नए चेहरे उग्रनाथ झा उगन जीते।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…