Home Featured राजनीतिक एवं सामाजिक मूल्यों में तीव्र वेग से आ रही गिरावट चिंतनीय: अजीत।
October 2, 2021

राजनीतिक एवं सामाजिक मूल्यों में तीव्र वेग से आ रही गिरावट चिंतनीय: अजीत।

दरभंगा: वर्तमान देश और दुनिया के सामाजिक व राजनितिक मूल्यों मे जिस वेग से गिरावट आ रही है और जो परिस्थितियां निर्मित हो रही है, वह चिन्ताजनक है l चाहे राजनिति मे नित नये स्वरूप मे बढ रहा अपराधीकरण हो, शासन, प्रशासन की धूमिल हो रही छवि हो या न्यायपालिका की विश्वसनियता मे निरन्तर आ रही गिरावट हो।

उपरोक्त बातें ग्राम स्वराज्य अभियान समिति एवं आगोश वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा खादी भंडार लहेरियासराय मे गांधी जयंती के अवसर आयोजित कार्यक्रम मे ग्राम स्वराज्य अभियान समिति के संयोजक अजीत कुमार मिश्र ने कहीं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक विचार, व्यवहार मे हिंसा, अशान्ति, अनाचार, भ्रष्टाचार, आर्थिक घोटाले और दुष्कर्म जैसी घटनाये बढती जा रही है। व्यक्तिगत जीवन में सद्भाव, सहिष्णुता, भाईचारा व मानवीय करुणा की भावना कम हो रही है। सत्ता के निहित स्वार्थ के लिए सांप्रदायिक विद्वेष, फासीवादी, साम्राज्यवादी व अधिनायकवादी प्रवृत्ति और विचार से जो अराजकता निर्मित हो रही है, उससे लगता है कि हम उस सत्य, नैतिकता और उन मानवीय मुल्यो से दूर होते जा रहे है जो हमारे आदर्श है, शाश्वत जीवन मुल्य है! जो कुछ शाश्वत है, सत्य है, वही ईश्वर है और उससे विमुख होकर हम शान्ति, सदभाव प्राप्त नहीं कर सकते तथा आने वाले आत्मविनाश की स्थिति से नहीं बच सकते।

उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन में सत्य को ही ईश्वर कहा था, सत्य ही उनका ईश्वर था, उनका सम्पूर्ण जीवन सत्य की ही साधना थी। सत्य उसका साध्य था, तो अहिंसा उसका साधक। उन्होंने सत्य की साधना की और अन्तिम सास तक वह सत्य का ही आग्रही व अनुग्रही बने रहे।

इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग संघ के मंत्री राजकुमार झा, उपाध्यक्ष निरंजन मिश्र, शिबेश्वर झा, शुभकान्त मिश्र, राधेश्याम राय, अनिल राय, संतोष यादव, फवाद गजाली, भगवती प्रसाद झा, उपेन्द्र पासवान, बसंत साह, शशिभूषण सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …