Home Featured सेवा और समर्पण अभियान के तहत श्यामा माई मंदिर प्रांगण में हुआ महाआरती का आयोजन।
October 3, 2021

सेवा और समर्पण अभियान के तहत श्यामा माई मंदिर प्रांगण में हुआ महाआरती का आयोजन।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और कार्य के बीस वर्ष पूरे होने पर उनके जन्मदिवस 17 सितम्बर से 20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान भाजपा द्वारा चलाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार की देर शाम श्यामा माई मंदिर प्रांगण में भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भरत साहनी की अध्यक्षता व किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेन्द्र ठाकुर द्वारा संचालित महाआरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर ये सेवा और समर्पण कार्यक्रम चल रहा है। उससे समाज का एक-एक वर्ग उत्साहित है। श्री मोदी ने इस देश की बागडोर जब से संभाली है, पूरे विश्व में भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। आज उनकी कार्यशैली का अनुसरण विश्व के अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्ष कर रहे हैं। इस महाआरती के माध्यम से हम उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

सेवा समर्पण के जिला प्रभारी डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से करोड़ों कार्यकर्ताओं का आशीष प्रधानमंत्री जी को मिल रहा है।

विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मछुआरा समाज एवं मिथिला के मखाना के लिए विशेष पैकेज दिया है, जिससे इस समाज के लोगों में उनके प्रति असीम श्रद्धा का भाव उत्पन्न हुआ है।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डॉ. धर्मशीला गुप्ता, जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी, सह प्रभारी आदित्य नारायण मन्ना, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण झुनझुनवाला, महामंत्री सुजीत मलिक, सचिन जैन, विकास चौधरी, राजू तिवारी, जीतू ठाकुर, पार्षद वेद व्यास साहनी, राजकुमार साहनी, मीना झा, सुनील झा, दिलीप पासवान, कृष्णानंद गिरी, संजीव शाह, उमेश चौधरी, अंकुर गुप्ता, कन्हैया महतो, संतोष पासवान आदि भी उपस्थित थे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…