Home Featured एक मुखिया प्रत्याशी के नामांकन में भाजपा के जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक नेता पहुँचे आशीर्वाद देने।
October 6, 2021

एक मुखिया प्रत्याशी के नामांकन में भाजपा के जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक नेता पहुँचे आशीर्वाद देने।

दरभंगा: सम्भवतः ऐसा बिरले ही देखा जाता होगा कि पंचायत स्तरीय मुखिया चुनाव में किसी प्रत्याशी के नामांकन में किसी राष्ट्रीय पार्टी के जिला से लेकर प्रदेश स्तर के पदधारी नेता आशीर्वाद देने पहुंचते हो। परंतु मंगलवार को ऐसा ही नजारा बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी कल्याणी मिश्रा के नामांकन के दौरान दिखा।

दरअसल, खराजपुर पंचायत से पहली बार मुखिया का चुनाव लड़ रही कल्याणी मिश्रा के पति प्रेम कुमार मिश्रा निवर्तमान वार्ड सदस्य हैं। साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी हैं। सामाजिक सरोकार से जुड़े रहने के साथ साथ पार्टी में भी इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। नामांकन जुलूस में जहां भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी खुद अपनी टीम के साथ मौजूद दिखे, वहीं प्रदेश प्रवक्ता विवेकानंद पासवान एवं जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा भी प्रत्याशी का हौसलावर्धन करने केलिए नामांकन स्थल पर पहुंचे। इसके अलावा भाजपा के जिला महामंत्री लवली झा ने उनके आवास पर पहुंच कर विजयी होने का आशीर्वाद दिया और हौसला बढ़ाया।

नामांकन के उपरांत प्रत्याशी कल्याणी मिश्रा ने बताया कि उनके पति पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में लगे रहे हैं। वे खुद भी घर के कार्यों के साथ साथ अपने पति की सामाजिक कार्यों में मदद करती रही हैं। सामाजिक कार्य एवं जरूरतमंदों की सहायता करना उन्हें शुरू से अच्छा लगता है। उनके इस रुचि को देख उनके पति ने इसबार मुखिया चुनाव लड़ने केलिए उन्हें प्रेरित किया। इस बात का समर्थन उनके पूरे परिवार ने किया। स्थानीय शुभचिंतकों ने भी पूरा समर्थन किया। सबके सहयोग और आशीर्वाद से जनता की सेवा केलिए उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया और आज नामांकन दाखिल किया।

वहीं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने कहा कि कल्याणी मिश्रा कुशल गृहणी के साथ शिक्षित एवं कुशल सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। अतः ऐसी महिलाओं को प्रतिनिधित्व का मौका मिलना चाहिए। केवल नाम केलिए मुखिया बनकर प्रतिनिधि के सहारे पंचायत का कार्य करने वाली महिला की जगह कल्याणी मिश्रा जैसी स्वविवेक से अपने पद के अनुरूप कार्य संचालन करने वाली महिला के प्रतिनिधित्व करने से अन्य महिलाओँ का भी हौसला बढ़ेगा।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …