Home Featured कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र।
October 7, 2021

कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मां शक्ति स्वरूपा दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार को जिले भर में प्रारंभ हो गया। जिलेवासियों में दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साह है। गुरुवार को पहले दिन कई श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना विधि विधान से की। पूजा में कलश स्थापना कर अक्षत, सिंदूर लाल पुष्प अर्पित कर मां दुर्गा का पाठ किया। वहीं कई तरह के भोग भी लगाए।

वहीं दुर्गापूजा को लेकर विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों द्वारा आयोजित कलश शोभायात्रा दरभंगा से लहेरियासराय के बीच कई सड़कों से गुजरते देखा गया। पूजा समितियों के स्वयं सेवकों को भी इस दौरान काफी सक्रिय देखा गया। कहीं किसी प्रकार की समस्या उतपन्न न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया।

ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करने पर मां प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देती है। नौ दिनों तक मां के नव रूपों की पूजा की जाएगी। वहीं दशमी के दिन मेला का आयोजन होता है। परंतु कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने को लेकर मेला व भीड़भाड़ लगाना वर्जित है।

शहर एवं आसपास के इलाकों में मंदिर का कपाट षष्ठी से खुलेगा। वहीं जिला मुख्यालय सहित अन्य प्रखंडों में भी स्थित दुर्गा मंदिरों में प्रथम दिन पुरोहित द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना शुरू किया गया। मंदिरों में जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं लोगों ने अपने अपने घरों में भी नवरात्र की शुरूआत करते हुए पूजा प्रारंभ किया। नवरात्र में बड़ों के अलावे बच्चों ने भी उपवास रखा है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …