Home Featured देखिये: बहेड़ी प्रखंड की मतगणना में आबतक प्राप्त परिणामो की सूची।
October 10, 2021

देखिये: बहेड़ी प्रखंड की मतगणना में आबतक प्राप्त परिणामो की सूची।

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के लिए हुए पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक बहुत से परिणाम आ चुके हैं। कुछ आने बाकी हैं। यहाँ गत आठ अक्टूबर को चुनाव हुआ था। आज रविवार को शिवधारा स्थित बाजार समिति मतगणना केंद्र ने मतगणना जारी है।

बहेड़ी प्रखंड के मुखिया पद का अब तक का प्राप्त रिजल्ट इस प्रकार है:-

1). सुसारी-तुर्की पंचायत से ज्योति देवी 64 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम कुमारी देवी को मात दी।

2). भच्छी पंचायत से नरेश यादव ने 69 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवि शंकर राय को हराया। वर्तमान मुखिया मणिकांत यादव पांचवें नम्बर पर खिसके।

3). पघारी पंचायत से ज्योति कुमारी 704 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेममाया देवी को हराकर चुनाव जीती।

4). धनौली पंचायत से सुरेंद्र यादव ने 166 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम बिलाश मंडल को हराकर चुनाव जीता।

5). निमैठी पंचायत से मधवी कुमारी 474 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समीमा खातून को शिकस्त दे चुनाव में परचम लहराई।

6). जोरजा पंचायत से आशा देवी 880 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अलखी देवी को शिकस्त दे चुनाव जीती।

7). बलिगांव पंचायत से राजीव मंडल 242 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप लालदेव को पटखनी दिया।

8). अटहर उत्तरी से पुनीता देवी 503 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधा देवी को हराकर चुनाव फतह की।

9). अटहर दक्षिणी से वीणा देवी 667 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रौशन खातून को हराकर अपना परचम लहराई।

10). हरहच्चा पंचायत से रहमती खातून ने 473 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी काजल कुमारी सिंह को शिकस्त दे मुखिया चुनाव में परचम लहराई।

11). रमौली गुजरौली पंचायत से शीला देवी ने 523 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिता देवी को शिकस्त दे मुखिया चुनाव में परचम लहराई।

12). हथौड़ी उत्तरी पंचायत से अजीत कुमार ने 541 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार को मुखिया चुनाव में दिया शिकस्त।

13). हथौड़ी दक्षिणी पंचायत से कंचन सिंह ने 360 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजू सिंह को हराकर मुखिया चुनाव जीती।

14). ठाठोपुर पंचायत से सुनीता देवी ने 30 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी खुशबू देवी को शिकस्त दे मुखिया चुनाव में परचम लहराई।

15). चकवा भरवाड़ी पंचायत से असिया देवी ने करीबी मुकाबलों में 8 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता कुमारी को मुखिया चुनाव में शिकस्त दे परचम लहराई।

16). समधपुरा पंचायत से सुमन कुमार सिंह ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी संतोष साह को 251 मतों से हराकर मुखिया का पद किया हासिल।

क्रमशः जारी…

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …