Home Featured पुजारी हत्याकांड में मृतक सहित चारों अपराधियों की हुई पहचान, दो हिरासत में, एक फरार।
October 14, 2021

पुजारी हत्याकांड में मृतक सहित चारों अपराधियों की हुई पहचान, दो हिरासत में, एक फरार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी की अहले सुबह हुई हत्या में शामिल चारों अपराधियों की पहचान सामने आ चुकी है।

वॉयस ऑफ दरभंगा के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भीड़ की पिटाई से मृत अपराधी की पहचान दिल्ली मोड़ के निकट रहने वाले पुलकित राज के रूप में हुई है। वह मोतिहारी का स्थायी निवासी बताया जाता है। उसके पिता राम उदगार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। घटना में प्रयुक्त कार भी इन्ही का बताया जाता है।

वहीं पकड़े गए अपराधियों की पहचान शहर के शुभंकरपुर निवासी अमर राय के पुत्र अभिषेक राज तथा दूसरे की पहचान अभिजीत श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील है। अभिजीत के पिता

Advertisement

स्टेट बैंक की शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत बताये जाते हैं।

वहीं चौथे फरार अपराधी की पहचान अंशु ठाकुर के रूप में हुई है, जो घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा।

बताते चलें कि गुरुवार की अहले सुबह कंकाली मन्दिर के मुख्य पुजारी राजीव कुमार झा की हत्या चार अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। वहीं उनके एक अन्य सहयोगी शंभु चौधरी को गोली मारकर घायल कर दिया था। शम्भू चौधरी का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के कारणों के विषय मे दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे चारो आरोपियों में से दो युवक मन्दिर के निकट तालाब किनारे बैठे थे। किसी कारणवश पुजारी तथा उनके परिवार के साथ उन दोनों युवकों का विवाद हुआ। इसके बाद

Advertisement

दोनों युवक चले गए। पुनः गुरुवार की सुबह करीब चार बजे वे चार लोगों के साथ आये तथा आते ही पुजारी को गोली मार दी। बीच बचाव करने आये शंभू चौधरी को भी गोली मारकर घायल कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तीन अपराधियों को पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी, जिसमे एक की मौत हो गयी। दो घायल अपराधी तथा शंभू चौधरी का इलाज चल रहा है। चौथे की पहचान भी हो गयी है। उसकी गिरफ्तारी केलिए छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गयी पिस्टल, कार, 6 खोखा तथा 1 गोली बरामद किया है।

घटना के बाद मंदिर परिसर में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। थानाध्यक्ष, सीआईएटी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को गश्ती करने तथा अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। ऐसे स्थान जहाँ शाम को आवारा लड़के या असामाजिक तत्व एकत्र होते हैं, वहां छापेमारी करने का भी निर्देश दिया गया है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …