Home Featured माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, माता के जयकारे के साथ उड़े अबीर गुलाल।
October 15, 2021

माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, माता के जयकारे के साथ उड़े अबीर गुलाल।

दरभंगा: विजयदशमी पर शुक्रवार को।देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शहर में बने विभिन्न तालाबो में शुरू हो गया। श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते हुए प्रतिमा विसर्जन कर रहे थे। गुलाल और अबीर उड़ता रहा। विसर्जन जुलूस के साथ साथ घाटों तक पुलिस बल की तैनाती दिखी। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने केलिए पुलिस प्रशासन के साथ साथ पूजा समितियों के सदस्यगण भी पूरी तरह तत्पर दिखे।

बताते चलें कि इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत सात अक्टूबर को हुई थी। इस बार चतुर्थी तिथि का क्षय होने से नवरात्र आठ दिन के रहे। मंदिरों, घरों और पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं।

Advertisement

गुरुवार को महानवमी पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा का पूजन कर मंगल की कामना की थी। विजयदशमी पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने देवी प्रतिमाअों का पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धालु देवी प्रतिमाअों को विसर्जन के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचे।

प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व उन्होंने एक बार फिर मां दुर्गा की आरती की और दुनिया से कोरोना वायरसजैसी बीमारी का संकट हरने की प्रार्थना की।

Advertisement

इसके बाद जयकारे लगाते हुए उन्होंने प्रतिमाओं का विसर्जन किया। श्रद्धालु ढोल की थाप और भक्ति गीतों पर थिरकते हुए नजर आए।

वहीं बंगाली समाज द्वारा लहेरियासराय के बंगालीटोला अवस्थित वीणापाणी क्लब तथा पीताम्बरी बांग्ला स्कूल आदि में सजाए गए पंडालों में शुक्रवार को दशमी पूजन हुआ।

Advertisement

दोपहर में सिंदूर खेला हुआ, जिसमें महिलाएं एक-दूसरे के सिंदूर लगाते नजर आयी। इसके बाद देवी प्रतिमाओं का विसर्जन पाम्परिक तऱीके से ढोल बाजे के साथ जुलूस निकालकर किया गया।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…