Home Featured पूजा पंडाल खोल रहे मजदूर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने घण्टों किया सड़क जाम।
October 16, 2021

पूजा पंडाल खोल रहे मजदूर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने घण्टों किया सड़क जाम।

देखिए वीडियो भी।

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पूजा पंडाल खोलने के दौरान एक मजदूर की मौत नीचे गिरने से हो गयी।इस दुर्घटना के बाद काफी समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम भी किया।

बताया जाता है कि पर दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद शनिवार को पूजा पंडाल खोलने के समय एक अज्ञात गाड़ी के बैलेंस बिगड़ने वह पंडाल के बांस से टकरा गया। गाड़ी जिस बांस से टकराया, उसी पर एक मजदूर खड़ा था। गाड़ी के टकराते ही मजदूर बांस को लेते हुए ओवरब्रिज के नीचे गिर गया।

Advertisement

गिरने के बाद मौके पर ही उक्त मजदूर की मौत हो गयी। मृतक मजदूर की पहचान सदर थानाक्षेत्र के गंगवाड़ा निवासी जनक महतो के 40 वर्षीय पुत्र संजय महतो के रूप में हुई है।

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को लगभग ढाई घंटा तक बांस बल्ला लगाकर जाम रखा। लोगों का आरोप था कि ओवरब्रिज पर अनाधिकृत रूप से सजावट किया जाता है, जिसे देखने के वाबजूद प्रशासन द्वारा कोई कारवाई नही की जाती है।

वहीं विश्वविद्यालय थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर काफी देर बाद पहुंची। इसको लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल था।

काफी मशक्कत के बाद विश्वविद्यालय थाना जाम को हटवाने में सफल रहा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …