Home Featured जाप के चक्का जाम का दरभंगा में भी दिखा असर, जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोकर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
January 10, 2022

जाप के चक्का जाम का दरभंगा में भी दिखा असर, जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोकर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: सोमवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के राज्य व्यापी आह्वान पर, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने, किसानों को एमएसपी की गारंटी, वार्ड सचिवों को स्थाई करण, बिहार में नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि को सुरक्षा मुहैया कराने की मांगों को लेकर रेल चक्का का कार्यक्रम जाप जिला प्रधान महासचिव राजेश यादव उर्फ चुनमुन के नेतृत्व में किया गया।

दोपहर के साढ़े बारह बजे के करीब जाप कार्यकर्ताओं ने दरभंगा जंक्शन पहुंच कर जयनगर पटना इंटर सिटी एक्सप्रेस को रोक दिया।

Advertisement

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राजेश कुमार यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनहित में पांच सूत्री मांगों को लेकर पूरे बिहार में आंदोलनरत है। जिसके तहत दरभंगा में भी रेल चक्का जाम किया गया है अगर सरकार आने वाले समय में हमारी मांगे को नहीं मानती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement

वहीं जाप नेता चंद्रकांत सिंह यादव ने कहा कि किसान आए दिन खाद बीज को लेकर परेशान हो रहे है लेकिन सरकार द्वारा किसानों की बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आगे श्री यादव कहा बिहार में डबल इंजन की सरकार में विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिल रहा और इसपर नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए क्यों है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जल्द मिले अन्यथा पप्पू यादव के नेतृत्व में तेरह करोड़ बिहारी सड़क पर उतरने का कार्य करेंगे।

Advertisement

आंदोलन के दौरान दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, महेश पासवान, भैरव यादव, सोनू राम, पप्पू सरदार, रौशन झा, दिलाशद अहमद, पिंटू खान, पुतुन बिहारी, दीपक स्टार, सत्यम कुमार, शिवम् कुमार, विक्की काशिफ, दीपक झा आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …