Home Featured मास्क चेकिंग अभियान के दौरान तीन सौ से अधिक लोगों से वसूली गई जुर्माना की राशि।
January 11, 2022

मास्क चेकिंग अभियान के दौरान तीन सौ से अधिक लोगों से वसूली गई जुर्माना की राशि।

प्रतिकात्मक तस्वीर

दरभंगा: मंगलवार को जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के आलोक में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाई गई है।

अभी तक किए गए मास्क चेकिंग अभियान में कुल 330 व्यक्तियों से जुर्माना की राशि वसूल की गई है।जिनमें नगर निगम प्रबंधक द्वारा 10 व्यक्तियों से जुर्माना की राशि वसूली की गई।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 21 व्यक्तियों से, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज द्वारा 10 व्यक्तियों से, भूमि सुधार उप समाहर्ता सादुल हसन खां द्वारा 18 व्यक्तियों से, वरीय उप समाहर्ता ललित राही द्वारा 24 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी बहेड़ी द्वारा 28 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंहवाड़ा द्वारा 15 व्यक्तियों से, अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा द्वारा 26 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी केवटी द्वारा 05 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी जाले द्वारा 05 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी हनुमाननगर द्वारा 10 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी हायाघाट द्वारा 04 व्यक्ति से, अंचलाधिकारी हायाघाट द्वारा 08 व्यक्ति से प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिगाछी द्वारा 04 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी तारडीह द्वारा 11 व्यक्ति से, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा 17 व्यक्ति से, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा 08 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी अलीनगर द्वारा 30 व्यक्ति से, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल द्वारा 09 व्यक्ति से, अपर अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल द्वारा 03 व्यक्ति से, अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी बिरौल द्वारा 21 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान द्वारा 11 व्यक्ति से एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी घनश्यामपुर द्वारा 05 व्यक्ति से जुर्माना की वसूली की गयी।

Advertisement

जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों/थानाध्यक्ष को मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए दिए हैं।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…