Home Featured भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले दरभंगा में जिप अध्यक्ष के बाद मेयर पद पर भी महागठबंधन का कब्जा।
January 12, 2022

भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले दरभंगा में जिप अध्यक्ष के बाद मेयर पद पर भी महागठबंधन का कब्जा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

मेयर का प्रमाणपत्र लेती मुन्नी देवी

दरभंगा: हाल ही में सम्पन्न हुआ जिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव हो या फिर 12 जनवरी को दरभंगा नगर निगम के महापौर पद का चुनाव, दोनों ही चुनाव में महागठबंधन ने चुनाव परिणाम अपने पक्ष कर एनडीए को जमीनी हकीकत से रूबरू करवा दिया है। एनडीए की ताबड़तोड़ कथित विकास कार्यों का हिसाब-किताब धरा का धरा ही रह गया, जब भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले दरभंगा में महापौर पद के चुनाव व जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में महागठबंधन ने एनडीए खासकर बीजेपी को हाशिये पर ला खड़ा कर दिया।

बुधवार को समाहरणालय परिसर अवस्थित अंबेडकर सभागार में संपन्न हुए मेयर के चुनाव में जहां महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार मुन्नी देवी ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार पूजा मंडल को चार मतों से पराजित कर दिया, वहीं डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार भरत साहनी ने जीनत परवीन को 21 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया।

डिप्टी मेयर का प्रमाणपत्र लेते भरत सहनी

इन चुनावों के परिणाम से स्पष्ट है कि जिप अध्यक्ष के बाद मेयर चुनाव में भी सत्ताधारी दल को मुँह की खानी पड़ी है। भाजपा विधायक संजय सरावगी लगातार पांचवीं बार नगर की विधायकी कर रहे हैं और नगर निगम की राजनीति में गहरी पैठ भी रखते हैं, वाबजूद इसके महागठबंधन ने या यूं कहें कि खेड़िया परिवार ने जिसतरह का आईना उन्हें दिखाया उससे उनकी राजनीतिक कद को ठेस अवश्य पहुंची होगी।

नगर में विधायक एवं दरभंगा में सांसद का पद भाजपा का होने के साथ साथ केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, दोनों जगह सत्तासीन होने के वाबजूद जनमत में पछाड़ खाने का सीधा मतलब है कि जनता एनडीए के अबतक के विकास कार्यों को नाकाफी मानकर उनके विपक्षी को जनादेश देकर विकास चाहती है।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…