Home Featured जंगली सूअर के हमले से बालक की मौत, एक महिला बुरी तरह जख्मी।
January 12, 2022

जंगली सूअर के हमले से बालक की मौत, एक महिला बुरी तरह जख्मी।

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पूर्वी पंचायत में बुधवार को दिन के करीब ग्यारह बजे जंगली सुअर के हमले में एक बालक की मौत हो गई। वहीं, एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। परिजनों ने जख्मी महिला को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतक की पहचान सोतिया वार्ड चार निवासी राधे साह के 16 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार व जख्मी महिला वार्ड 3 निवासी चन्देश्वर महतो की 32 वर्षीय पुत्री राजो देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुमार अपने गांव के समीप नदी के पेटा स्थित खेत मे लगे गेंहूू की फसल देखने जा रहा था।

Advertisement

इसी बीच खेत के समीप जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया। हाइड्रोशील चीरफाड़ दिया। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, राजो देवी अपने घर में खाना पका रही थी कि जंगली सुअर ने हमला बोल बुरी तरह उसे जख्मी कर दिया।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…