Home Featured अखिलेश कुमार सिंह ने ग्रहण किया दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त का प्रभार।
January 15, 2022

अखिलेश कुमार सिंह ने ग्रहण किया दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त का प्रभार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश पर एडीएम विभागीय जांच अखिलेश कुमार सिंह ने शनिवार को दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया। नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर नगर निगम के कर्मियों, पदाधिकारियों एवं अभियंताओं ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने सभी का परिचय प्राप्त किया।

पदभार ग्रहण के उपरांत श्री सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज जिलाधिकारी के आदेश से उन्होंने नगर आयुक्त का प्रभार लिया है। नगर निगम में जो पूर्व से नगर आयुक्त द्वारा कार्य चल रहा है, उसे आगे बढ़ाएंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ नगर निगम क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का उनका प्रयास रहेगा।

Advertisement

साथ ही स्वच्छता पर विशेष जोड़ देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता की दिशा में बेहतर कार्य करके दिखाएंगे।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर उन्होंने कहा कि इस महामारी से हम सभी दो वर्षों से जूझ रहे हैं। इससे बचने के लिए आमलोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है।

Advertisement

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी कोविड अनुकूल प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें। लोगों को कोविड से बचाने केलिए नगर निगम अपने दायित्वों का पूरी तरह निर्वहन करेगा। फॉगिंग एवं सेनेटाइजेशन का कार्य पूरे इलाके में अच्छी तरह कराया जाएगा।

Advertisement

वहीं कोविड नियम का उलंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रतिष्ठान कोविड नियमों का उलंघन करते हुए पाये जाते हैं तो उनके विरुद्ध विधिसम्मत कारवाई की जाएगी।

Advertisement

बताते चलें कि गत 30 दिसंबर को तत्कालीन नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा का तबादला हो जाने के बाद यह पद रिक्त था। नगर आयुक्त के पद पर नए अधिकारी की पदस्थापना सरकार द्वारा नही की गयी थी। पर गत 12 जनवरी को महापौर एवं उपमहापौर का चुनाव हो जाने के बाद नगर निगम के कार्य मे व्यवधान उतपन्न हो सकता था। इसी को लेकर एडीएम विभागीय जांच अखिलेश कुमार सिंह को जिलाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त का प्रभार दिया गया है।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…