Home Featured लापता नाबालिग युवती का चौर में मिला शव।
January 18, 2022

लापता नाबालिग युवती का चौर में मिला शव।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पुरखोपट्टी गांव स्थित एक चौर में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की का शव पोखर में उपलाता मिला। चौर में शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना बहादुरपुर थाने की पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों की मदद से शव को बाहर निकाला। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।

घटना की सूचना पर सदर डीएसपी कृष्णनंदन कुमार ने स्वयं भी कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका की पहचान गांव के ही जोगिंदर यादव की 15 वर्षीय पुत्री विभा कुमारी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 15 जनवरी को दिन के करीब एक बजे विभा गांव के ही प्रदीप यादव की पुत्री गुणवंती के साथ घास

Advertisement

काटने निकली थी। शाम तक दोनों नही लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।

थकहार कर अगले दिन परिजनों को थाने को इसकी सूचना दी। साथ ही स्वयं के स्तर से भी तलाश जारी रखी। पर कोई पता नही चल सका।

मंगलवार को गांव में एक ईंट भट्ठे के निकट बने गड्ढे में एक लकड़ी की उपलती लाश लोगों ने देखा। इस बात को सुनकर विभा के परिजन भी पहुंचे तो लाश की पहचान हुई।

पुलिस ने विभा की लाश को निकाल कर पूरे गड्ढे को छनवाया। पर दूसरी लड़की गुणवंती का कोई पता नही चला। पुलिस ने विभा की लाश को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं इस घटना से तरह तरह की चर्चाएं क्षेत्र में शुरू हो गयी है। परिजन एवं स्थानीय लोग तरह तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। अभीतक गायब दूसरी युवती गुणवंती की स्थिति अथवा भूमिका को लेकर भी चर्चाओं का दौर चल रहा है।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…