Home Featured हांड़ कंपा रही ठंढ़ में पांच दिनों से बन्द है नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था!
January 18, 2022

हांड़ कंपा रही ठंढ़ में पांच दिनों से बन्द है नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था!

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बीते एक सप्ताह से लगातार खिली धूप के बाद फिर से रविवार की शाम के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। शीतलहर लौट आयी है। तापमान नीचे लुढ़क गया है। तेज पछिया ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बर्फीली हवा से बढ़ी कनकनी हाड़ कंपाने लगी है। लोग घरों में कैद हो गये हैं। हवा के रफ्तार से सर्द हुये मौसम से बचने के लिये फिर से घरों में एवं सड़कों पर एक तरफ जहां पूरे दिन अलाव जल रहे हैं, वहीं दुकानों एवं कार्यालयों में हीटर ऑन हो गये हैं।

महज 24 घंटे में तापमान में छह डिग्री की कमी आ गयी है। रविवार को उच्चतम तापमान जहां 19.9 डिग्री था, वहीं सोमवार को यह 13.4 डिग्री तक पहुंच गया। आज का उच्चतम तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री कम रहा। इससे गरम कपड़ों के लबादों में लिपटे होने के बावजूद गलन सा अनुभव होता रहा।

शहर में सार्वजनिक स्थलों पर नगर निगम के स्तर से जलाये जाने

Advertisement

वाले अलाव बीते पांच दिनों से नहीं जल रहे हैं। शाम ढलने के बाद मौसम अधिक सर्द होने से फुटपाथ पर जीवन बसर करने वालों तथा बेजुवान जानवरों को ठंड से बचने के लिये किसी ओट का सहारा लेना पड़ रहा है। विकराल हुई इस शीतलहर ने इनका बुरा हाल कर रखा है।

ठंढ़ के बढ़ने के साथ जहां इंसानों का जीना दूभर हो गया है, वहीं सड़कों पर विचरण करने वाले बेजुबान पशुओं एवं जानवरों की हालत भी ख़राब है। कई जगह इंसानों के साथ साथ बेजुबान पशु भी अलाव का सहारा लेते नजर आये।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…