Home Featured प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख ने ग्रहण किया पदभार।
January 18, 2022

प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख ने ग्रहण किया पदभार।

दरभंगा: जिले में प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव होने के बाद खरमास खत्म होते ही पदभार लेना शुरू हो चुका है।
इसी क्रम में बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख रूबी राज एवं उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया।

मंगलवार को दोनों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपने कक्ष का फीता काटकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर बीडीओ अलख निरंजन ने प्रमुख रूबी राज एवं उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह को गुलदस्ता भेंट किया।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख रूबी राज ने कहा कि वे सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करेंगी। अपने कर्तव्य व अधिकारों का जनहित में उपयोग करेंगी। प्रखंड क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी।

उन्होनें कहा कि जनता का विश्वास से यहां तक पहुंच पाई हूं। आम जनता व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस ने जो दायित्व दिया है, उसे ईमानदारी से लोकतांत्रिक रूप से हर सम्भव निर्वाहन करने का प्रयास करूंगी। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पूर्व से लंबित योजनाओं को धरातल पर लाने का प्रयास करूंगी। साथ ही जेई को हड़काते हुए यह भी कही कि संचालित योजनाओं से संबंधित भुगतान पर रोक लगाई जाए। धरातलीय भौतिक सत्यापन जांच उपरांत ही भुगतान पर विचार किया जाएगा।

प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षकों, आंगनवाड़ी सेविका- सेविकाओं, प्रखंड मुख्यालय से जुड़े पदाधिकारी व कर्मचारी को संदेश देते हुए कहा कि समय का पालन करते हुए ससमय दायित्व का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। जन सेवा सर्वोपरि है।

उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के आम लोगों

Advertisement

के समस्याओं को बखूबी धरातल पर लाने का काम करूंगा। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को मान सम्मान दिया जाएगा।

मौके पर प्रमुख पति राजेश सहनी, जलवार पंचायत के मुखिया मनोज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया फैजान अहमद, पैक्स अध्यक्ष बबलू ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य राजेश झा, निशा रंजन, राम कुमार मिश्रा, ललित झा, गंगा प्रसाद साहु, गुड्डी देवी, निसा रंजन, जगदीश पंडित, पूर्व प्रमुख ललित मंडल, पूर्व उप प्रमुख पति सुमन कुमार सिंह, संजीव साह, टीकापट्टी देकुली के मुखिया श्याम नंदन यादव सहित सभी पंचायतों के पंसस मौजूद थे।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…