Home Featured सड़क दुर्घटना को रोकने केलिए पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।
January 19, 2022

सड़क दुर्घटना को रोकने केलिए पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

दरभंगा: बुधवार को कमतौल अंचल के पुलिस कर्मियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें यातयात पुलिस पुलिस उपाधीक्षक बिरजू पासवान के द्वारा सभी कर्मियों प्रशिक्षण दिया गया।

श्री पासवान ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। सरकार के निर्देश पर सभी पुलिस थानों में पदस्थापित पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण एवं नए डिवाइस का संचालन सिखाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अब सड़क दुर्घटना से संबंधित सभी जानकारी मोबाइल एप के जरिए उपलब्ध होगी। सड़क दुर्घटना कहां, कब और कैसे हुई, दुर्घटना में कितने लोगों की मृत्यु हुई, कितने चोटिल हुए सभी का डेटाबेस तैयार किया जाएगा, और ऐप के जरिए दुर्घटना से जुड़ी सभी विवरण आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी।

Advertisement

श्री आगे पासवान ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, जिसमें सड़क की बनावट में दोष, अत्यधिक दुर्घटना होने वाले स्थल की सड़क के किनारे यातायात से संबंधित पहचान चिन्ह का उल्लेख, गति सीमा, मोड़ आदि का नहीं होना आदि जानकारी देनी होगी।

वहीं पुलिस पदाधिकारियों को एप से संबंधित जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट राँल आउट मैनेजर (डीआरएम) सुनील कुमार ने बताया कि यह आईआरएडी मोबाइल एप है। इसके माध्यम से किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होगी, जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग एवं पथ विभाग भी शामिल है। कहीं भी सड़क दुर्घटना होने पर सम्बन्धित थाना के पुलिस पदाधिकारी उस सूचना को इस एप में दर्ज करेंगे। इससे चारो विभाग को एक साथ सूचना उपलब्ध हो जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं का डाटा भी आसानी से प्राप्त हो जाएगा। संबंधित पदाधिकारी से आन स्पॉट दुर्घटना से जुड़े सभी बिंदुओं का ब्यौरा लिया जाएगा। इस जानकारी के आधार पर सड़क दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटना को कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर बसंत कुमार झा, प्रशिक्षु डीएसपी सह कमतौल थानाध्यक्ष सर्वेश चंद्र, जाले के थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय, सिंहवाड़ा के थानाध्यक्ष अमित कुमार, रैयाम के संजय कुमार सिंह सहित संबंधित सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …