Home Featured ब्रह्म स्थान के पुनर्स्थापना दिवस पर धूमधाम से की गयी ब्रह्म बाबा की पूजा अर्चना।
January 19, 2022

ब्रह्म स्थान के पुनर्स्थापना दिवस पर धूमधाम से की गयी ब्रह्म बाबा की पूजा अर्चना।

दरभंगा: बुधवार को जिले के हायाघाट प्रखंड के मझौलिया गांव में ब्रह्म स्थान परिसर में ब्रह्म स्थान का पुनर्स्थापना दिवस भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में ब्रह्म बाबा का विधिवत पूजन किया गया, जिसमें समस्त ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान ब्रह्म बाबा के श्रृंगार के साथ साथ विशेष आरती भी की गयी।

स्थानीय निवासी समाजसेवी कमलेन्द्र झा बताते हैं कि मझौलिया ब्रह्म स्थान की ख्याति दूर दूर तक है। बाबा के भक्त देश दुनिया में फैले हुए हैं। बाबा लोगों की मनोकामना निश्चित पूरी करते हैं। मनोकामना पूर्ण होने के बाद भक्त बाबा को घोड़ा चढ़ाते है। ये घोड़ा कच्चे मिट्टी का बना होता है।

Advertisement

मान्यता है कि एक जोड़ा घोड़ा चढ़ाने और एक ब्राह्मण और एक देवी को मिष्ठान भोजन कराने के बाद पान सुपारी और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। बाबा की कृपा कई राजनीतिक लोग भी प्राप्त कर चुके हैं। यही कारण है कि यहां राजनीति से जुड़े लोगों का भी आना जाना होता रहता है।

आज के इस कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष सह बेनीपूर विधायक विनय चौधरी ने भी पंहुच कर ब्रह्म बाबा की पूजा अर्चना की।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …