Home Featured लोहिया स्वच्‍छता अभियान के तहत फेज-टू में सदर प्रखंड के चार पंचायत बनेंगे स्मार्ट।
January 20, 2022

लोहिया स्वच्‍छता अभियान के तहत फेज-टू में सदर प्रखंड के चार पंचायत बनेंगे स्मार्ट।

दरभंगा: ग्रामीण क्षेत्र में लोहिया स्वच्‍छता अभियान के तहत फेज-टू का शुभारंभ शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से स्मार्ट गांव बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। योजना के तहत जिले के सदर प्रखंड की चार पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें शहवाजपुर, शीशों पश्चिम, बिजली, और सारामहम्मद शामिल हैं। इन पंचायतों में पंचायत स्तर पर कचड़ा प्रबंधन इकाई यूनिट स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है।

सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने इस अभियान में तेजी लाने के लिए प्रखंड स्तर पर अनुश्रवण समिति गठित की है। इसमें स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जीविका कांडिनेटर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी को सदस्य मनोनीत किया गया है।

Advertisement

योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को साफ़-सुथरा रखने के लिए कचरा प्रबंधन पर फोकस किया गया है। सूखा व गीला कचरा को अलग अलग कर रखने का इंतजाम किया जा रहा है। सभी चयनित पंचायतों में कचरा प्रोसेङ्क्षसग यूनिट की स्थापना की जा रही है। जिसमें गांवों का सूखा कचड़ा और गीला कचरा को अलग अलग किया जाएगा। इसके लिए कचरा डमपिंग यार्ड के लिए स्थल चयन किया गया है। जहां पर गांव के कचरा की डमङ्क्षपग होगी। बताया गया है कि कि शहर के बाद ग्रामीणों क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने को लेकर लोहिया स्वच्छता अभियान फेज 2 का शुभारंभ किया गया है।

Advertisement

योजना को सफल बनाने के लिए स्मार्ट गांव बनाने की जिम्मेदारी प्रखंड स्तर पर सभी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। योजना के लिए चयनित होने के साथ सदर जिला स्तर पर पहला प्रखंड बन गया है, जहां काम शुरू हो गया है। अब इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पंचायतों में इसके लिए पंचायत के जन प्रतिनिधियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…