Home Featured प्रखंड मुख्यालय पर थानाध्यक्ष के खिलाफ शुरू किया गया बेमियादी सत्याग्रह।
January 20, 2022

प्रखंड मुख्यालय पर थानाध्यक्ष के खिलाफ शुरू किया गया बेमियादी सत्याग्रह।

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष के खिलाफ बेमियादी सत्याग्रह शुरू किया। कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के मिथिला क्षेत्र के उपाध्यक्ष मनोहर कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने कहा कि भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। इसके विरुद्ध सभी लोगों को एकजुट होना होगा। वक्ताओं ने सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार के खिलाफ गरीब महिलाओं एवं बच्चों के संवैधानिक अधिकार का हनन करने तथा खुलेआम अपराधियों की मदद करने का आरोप लगाया। आमजन को तंग तबाह करने, न्याय विरुद्ध गतिविधि पर कानून सम्मत कर्रवाई की पुरजोर मांग की गई।

मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन की जांच कमिटी के अनुसार सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ने पोक्सो एक्ट सहित संग्येय धाराओं के बाबजूद रेप पीड़िता एवं उसके परिवार को तंग तबाह किया है। जिस सदमा से बच्ची की मां की मृत्यु हो गई और परिवार के सदस्य दहशत में जी रहे हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार, राज्य अल्पसंख्यक आयोग, महिला आयोग, उच्च न्यायालय के न्यायिक सेवा समिति के मुख्य न्यायाधीश के सचिव के मेमो सहित कई पत्रों और निर्देशों को ठंडे बस्ते में रखने का आरोप थानाध्यक्ष के खिलाफ लगाया गया। आधा दर्जन संगीन मामलों में न्याय की उपेक्षा करने का आरोप कार्यकर्ताओं लगा रहे थे।

सत्याग्रह के समर्थन में धरना पर बैठे लोगों ने वरीय अधिकारियों से अनुरोध कर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगायी। मौके पर उमाकांत यादव, कृष्ण कुमार पोद्दार, मुमताज अंसारी, सतीश शाह आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …