Home Featured बिजली यूनियन के दिवंगत नेता चक्रधर प्रसाद सिंह को श्रमिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि।
January 20, 2022

बिजली यूनियन के दिवंगत नेता चक्रधर प्रसाद सिंह को श्रमिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि।

दरभंगा: बिजली कर्मचारियों एवं उसके यूनियन के नेता एवं केंद्रीय श्रमिक संगठन एटक के बिहार राज्य के पूर्व महासचिव चक्रधर प्रसाद सिंह के निधन पर लहेरियासराय अवस्थित महासंघ कार्यालय परिसर में श्रमिक संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई ! इस अवसर पर चक्रधर प्रसाद सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता फूल कुमार झा ने कहा कि चक्रधर प्रसाद सिंह मजदूरों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आजीवन संघर्षरत रहे, हजारों कर्मचारियों की सेवा बिजली बोर्ड में नियमित कराने में उनका अहम योगदान रहा। केंद्रीय श्रमिक संगठन सीआईटीयू के बिहार राज्य कमेटी सदस्य सत्य प्रकाश चौधरी ने कहा कि चक्रधर प्रसाद सिंह के निधन से श्रमिक आंदोलन को गहरा आघात लगा है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बैंक यूनियन के नेता मुनेंद्र कुमार शर्मा , अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष फकीरा पासवान, संयुक्त मंत्री तारा कांत पाठक, अश्विनी कुमार झा, दिनेश कुमार आडवाणी, पवन कुमार झा, पारसनाथ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…