Home Featured अब बायोमैट्रिक अटेंडेंस डिवाइस से उपस्थिति दर्ज कराएंगे आयुक्त कार्यालय के कर्मी, आयुक्त ने किया शुभारंभ।
June 1, 2022

अब बायोमैट्रिक अटेंडेंस डिवाइस से उपस्थिति दर्ज कराएंगे आयुक्त कार्यालय के कर्मी, आयुक्त ने किया शुभारंभ।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बुधवार को आयुक्त कार्यालय परिसर में बायोमैट्रिक सिस्टम से अटेंडेंस का शुभारंभ प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने किया। अब आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी इसी बायोमैट्रिक अटेंडेंस डिवाइस से अपनी हाजिरी बनाएंगे। साथ ही साथ कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। बुधवार को करीब आधा दर्जन पौधे प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर में लगाया गया। इसे क्रमबद्ध और बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा दरभंगा प्रमंडल के 50 वर्ष पूरे होने पर एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी भी की जा रही है।

Advertisement

इस संबंध में आयुक्त के सचिव देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि बिहार सरकार के गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में राज्य के सभी कार्यालयों में बीबीएएस के माध्यम से बायोमैट्रिक अटेंडेंस डिवाइस लगाने हेतु निर्देश जारी किया गया है। इसी निर्देश के आलोक में दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय में आज इसका शुभारंभ आयुक्त द्वारा किया गया है।

उन्होंने बताया कि पदस्थापित/प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि 01 जून 2022 से उक्त बायोमैट्रिक अटेंडेंस डिवाइस में ससमय नियमानुसार अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।

वहीं आयुक्त कार्यालय के कार्यपालक सहायक धीरेंद्र कुमार को अपने कार्यों के अतिरिक्त बायोमैट्रिक अटेंडेंस डिवाइस के संचालन हेतु प्राधिकृत किया गया है। धीरेन्द्र कुमार के अनुपस्थिति में आयुक्त कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर सुभाष कुमार झा अपने कार्यों के अतिरिक्त बायोमैट्रिक अटेंडेंस डिवाइस का संचालन करेंगे।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…