Home Featured हर वर्ष की तरह एकबार फिर मानसून पूर्व सभी नालों की सफाई पूर्ण कर लेने का नगर निगम ने किया दावा।
June 2, 2022

हर वर्ष की तरह एकबार फिर मानसून पूर्व सभी नालों की सफाई पूर्ण कर लेने का नगर निगम ने किया दावा।

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानसून पूर्व सभी नालों की सफाई पूर्ण कर लिए जाने का दावा एकबार फिर किया गया। सबसे आश्चर्य की बात पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 80 प्रतिशत नालों की सफाई पूर्ण कर लेने का दावा किया गया, जो गत वर्ष हुए हश्र की याद एकबार फिर लोगों को दिला जाता है।

परंतु इसबार नये नगर आयुक्त आएं हैं जो आईएएस हैं और कार्य के प्रति काफी तत्पर दिख रहे हैं। यह परिवर्तन लोगो मे नयी उम्मीद का संचार कर रही है। नगर निगम क्षेत्र को जलजमाव से मुक्त बनाने के लिए नए नगर आयुक्त कुमार गौरव काफी सक्रिय हैं। वे लगातार शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर नालों की सफाई का जायजा ले रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने गुरुवार को नाला उड़ाही का जायजा लेने के लिए निगम के अधिकारियों और कर्मियों के साथ नगर निगम सभागार में बैठक की। बैठक में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सभी जोन प्रभारियों ने 80 प्रतिशत नाला उड़ाही कार्य पूर्ण होने का दावा किया। हालांकि पिछले वर्ष भी दावा की हवा निकलते सबने देखा था। नगर आयुक्त ने तीनों जोन प्रभारियों को जल्द से जल्द नाला उड़ाही कार्य सम्पन्न करने का आदेश दिया। साथ ही सभी सफाई अधिदर्शकों को डोर टू डोर कचरा संग्रह करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही सकमा पुल के पास मुख्य नाला और डीएमसीएच परिसर से गुजरने वाले मुख्य नाले का निरीक्षण कर उड़ाही का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने बताया कि जलजमाव से निजात के लिए लगातार मॉनिटर कर नालों की सफाई करवायी जा रही है। बहुत हद तक नालों की सफाई कर ली गई है। मानसून आने से पूर्व ही बचे हुए सभी नालों की सफाई का कार्य पूर्ण करवा लिया जाएगा।

बैठक में उपनगर आयुक्त, कनीय अभियंता, सहायक नगर अभियंता, नगर प्रबंधक, जोन प्रभारी तथा सभी वार्ड के सफाई अधिदर्षक मौजूद थे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …