Home Featured मैथिली पुत्र प्रदीप एवं उनकी धर्मपत्नी की प्रतिमा का हुआ अनावरण।
June 7, 2022

मैथिली पुत्र प्रदीप एवं उनकी धर्मपत्नी की प्रतिमा का हुआ अनावरण।

दरभंगा: मैथिली पुत्र प्रदीप व उनकी धर्मपत्नी गुलाब देवी की प्रतिमाओं का अनावरण मंगलवार को उनके पैतृक गांव तारडीह प्रखंड के कैथवार गांव में किया गया। मुखिया विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में कई दिग्गज शामिल हुए।

Advertisement

अनावरण कार्यक्रम में दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, संस्कृत विवि के कुलपति डॉ. शशिनाथ झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, राज्य सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, नगर विधायक संजय सरावगी, अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव, मौनी बाबा, हीरा कुमार झा, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. जय शंकर झा, अमेरिका में 20वीं अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन की आयोजिका माला झा, चुनाव आयोग के दरभंगा जिला आइकॉन व कवि मणिकांत झा, हरि किशोर चौधरी ‘मामा’, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. वैद्यनाथ चौधरी, डॉ. अयोध्या नाथ झा, उदय कांत मिश्र, कवि चंद्रेश आदि थे।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…