Home Featured जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर मुखिया संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल।
June 10, 2022

जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर मुखिया संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल।

दरभंगा: जिले के बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली बेनीपुर – मनीगाछी मुख्य सड़क जर्जर बनी हुई है। इस जर्जर सड़क के अविलंब निर्माण की मांग को लेकर शूक्रवार को बेनीपुर मुखिया संघ की ओर से सझुवार पंचायत के मुखिया चंदन कुमार झा उर्फ रोहित एवं रमौली पंचायत के मुखिया उगन झा की अगुवाई में कई अन्य समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ किया गया। धरना के दौरान बेनीपुर प्रखंड के अधिकांश मुखिया उपस्थित थे।

इस अवसर पर अनशन स्थल पर एक सभा भी हुई। सभा के दौरान मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक व वाणेश्वरी न्यास समिति के सचिव संजीव कुमार झा ने किया।

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए डॉ राम मोहन झा ने कहा कि उक्त बेनीपुर – मनिगाछी जर्जर सड़क दो प्रखंड मुख्यालय, दो अनुमंडल, दो विधानसभा एवं दो सिद्धपीठ नवादा भगवती एवं वाणेश्वरी भगवती स्थान सहित कई प्रमुख ग्राम को जोड़ती है। अठारह किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण हेतु 21 सितंबर 2020 को तत्कालीन विधायक सुनील चौधरी ने शिलान्यास किया था, परंतु ग्रामीण कार्य प्रमंडल बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता कि लूट खसोट करने की मंशा के कारण यह सड़क नहीं बन सका। 27 सितंबर 2021 तथा 18 मई 2022 को कार्यपालक अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया गया। परंतु अब तक आश्वासन के बावजूद सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। यह बहुत ही दुखद बात है। आज बेनीपुर प्रखंड के मुखियागणों द्वारा जनहित में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है।

Advertisement

इस अवसर पर मुखिया चंदन कुमार झा ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण की दिशा में प्रशासन द्वारा ठोस पहल नहीं किया जाएगा तब तक उनलोगों की भूख हड़ताल जारी रहेगा सड़क पर अभी चलना बिल्कुल दूभर है । इस मांग को लेकर दरभंगा से पटना तक जब भी मेरी आवश्यकता होगी हम इस अनशन के साथ हैं।

सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख लोगों में अंजनी कुमार झा बबलू , प्रो रमन कुमार, संजीव निषाद बमबम, राघव कुमार झा, योगेंद्र यादव, मुरारी मिश्रा, ध्रुव स्वामी, उप प्रमुख नुनु प्रसाद महतो, सामाजिक कार्यकर्ता बीपी सिंह, इंद्र भूषण झा पप्पू , वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश कुमार झा आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …