Home Featured सीपीएम ने कलेक्ट्रेट के समक्ष किया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुए किसान व मजदूर।
June 15, 2022

सीपीएम ने कलेक्ट्रेट के समक्ष किया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुए किसान व मजदूर।

दरभंगा: पूर्व घोषणा अनुसार सीपीआईएम की ओर से महंगाई, बेरोजगारी अपराध, बुलडोजर की कार्रवाई,भ्रष्टाचार आदि के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान-मजदूरों ने सीपीआईएम की अगुवाई में कलेक्ट्रट के समक्ष विशाल आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शनकारियों की सभा पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर सीपीआईएम जिला सचिव अविनाश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।

सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम पोलित ब्यूरो सदस्य राष्ट्रीय किसान आंदोलन के नेता अशोक ढाबले ने कहा कि दरभंगा जिला संघर्षों का जिला है। दरभंगा के जाले में बुलडोजर चला उत्तर प्रदेश का नकल कर बिहार में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। इसके जवाब में जनता का बुलडोजर 2024 में योगी-मोदी के खिलाफ व बिहार में नीतीश के खिलाफ चलेगा। सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है। सीपीआईएम राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार जर्जर हो गई है। बिहार में कानून का राज नहीं अपराधियों का राज हो गया है। बाढ़ आने वाला है, बिहार सरकार तटबंध की मरम्मत तक नहीं करायी। बाढ़ पीड़ितों को ठीक से राहत तक नहीं मिल पाता है। बिहार में उद्योग बंद हैं। दरभंगा में अशोक पेपर मिल, सकरी, हसनपुर व रैयम चीनी मिल कई दशक से बंद हैं।

Advertisement

सीपीआईएम केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार ने कहा कि बिहार आज कठिन दौर से गुजर रहा है और बिहार में भूमाफिया और शासक वर्ग का गठजोड़ की सरकार चल रही है। राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने दरभंगा में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रतिदिन दरभंगा में अपराध की घटनाएं घट रही है मगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। दरभंगा जिले में हजारों पर्चा धारी हैं जिन्हें जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है। उन्होंने काबीज जमीन का पर्चा और पर्चाधारियों को दखल कब्जा दिलाने की मांग की।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…