Home Featured मिट्टी के धंसना के मलबे में दबकर दो सहोदर भाईयों की मौत।
June 17, 2022

मिट्टी के धंसना के मलबे में दबकर दो सहोदर भाईयों की मौत।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थानाक्षेत्र के महियारा गांव में शुक्रवार को मिट्टी के धंसना के मलबे में दबकर दो सहोदर भाईयों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जबतक लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को निकाला तबतक दोनों की मौत हो गई।

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सुसारी तुर्की पंचायत के महियारा गांव निवासी रामदयाल दास के 11 वर्षीय पुत्र कुलदीप दास एवं 9 वर्षीय पुत्र दीपक दास दो अन्य बच्चों के साथ जेसीबी से खोदे गए गड्ढे के मुहाने पर खेल रहे थे। इसी बीच अचानक से धंसना गिर गए और दोनों मिट्टी के मलबे में दब गए। इस बीच उनके साथ खेल रहे बच्चे मौके से दौड़ते हुए घर पहुंचे। गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। बच्चों से जानकारी मिलने के साथ ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद लोगों ने जब देखा तो दोनों बच्चों की सांसें थम चुकी थीं।

Advertisement

सूचना मिलने के साथ गांव पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। दोनों भाईयों की मौत के बाद अब परिवार में दो बहनें बड़ी 17 वर्षीय सरिता कुमारी एवं छोटी 15 वर्षीय ममता कुमारी (15) बची हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक की लहर है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …