Home Featured अग्निपथ की आग थमने के बाद लंबी दूरी के ट्रेनों का परिचालन शुरू।
June 21, 2022

अग्निपथ की आग थमने के बाद लंबी दूरी के ट्रेनों का परिचालन शुरू।

दरभंगा: अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन थमने के बाद रेल सेवा बहाल की जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे ने राज्य के विभिन्न शहरों सहित समस्तीपुर रेल मंडल अंर्तगत दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत अन्य जगहों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन मंगलवार से फिर से शुरू हो कर दिया है। बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, गंगा सागर एक्सप्रेस आदि सहित कई ट्रेनें शुरू हो गई हैं।

समस्तीपुर मंडल से मंगलवार को जिन ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, उनकी सूची इस प्रकार हैं –

– 02563 सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
– 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
– 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
– 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस सत्याग्रह एक्सप्रेस
– 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
– 15284 जयनगर-मानिहारी जानकी एक्सप्रेस
– 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस
– 11062 जयनगर- लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस
– 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
– 13186 जयनगर-सियालदह गंगा सागर एक्सप्रेस
– 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस
– 13164 सहरसा-सियालदह हाटेबाजार एक्सप्रेस
– 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस
– 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस

इसके अलावा अन्य ट्रेनों के भी परिचालन शीघ्र शुरू होने की संभावना जतायी जा रही हैं।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…