Home Featured गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल खुलते ही परिसर में दिखा विशाल सांप, मचा हड़कम्प।
June 21, 2022

गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल खुलते ही परिसर में दिखा विशाल सांप, मचा हड़कम्प।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के जाले में उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मंगलवार की सुबह सांप दिखने से हड़कंप मच गया। दरअसल गर्मी की छुट्टी के बाद मंगलवार को विद्यालय खुला। स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य कृष्णकांत मिश्र ने बरामदे के सामने दीवार पर एक बड़े सांप को लटकता देखा, पर सांप फिर अंदर छिप गया। इधर बच्चे भी सांप रहने की सूचना से काफी शोर शराबा मचाने लगे। आसपास के लोग विद्यालय पर जुट गए।

शिक्षकों ने बच्चो को कक्षा में भेज कर पठन-पाठन शुरू कर दिया। प्रभारी शिक्षक लगातार सांप के बाहर आने की टोह में लगे रहे। बच्चों को विद्यालय से 11 बजे छोड़ने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित सहायक शिक्षक चंदन कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ता व शिक्षक धीरेन्द्र कपूर, अभय कुमार झा, रामसागर चौधरी, आशीष कुमार, रात्रि प्रहरी कन्हैया बैठा आदि ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए पास के काजी बहेरा गांव के एक स्नेक सेवर को मोबाईल से इसकी सूचना दी।

Advertisement

सूचना के कुछ मिनटों के बाद ही सांप पकड़ने के लिए स्नेक सेवर टीम विद्यालय पहुंच गई। सांप को पकड़ने के लिए फर्श तोड़कर, दीवार की ईंट हटाकर काफी लंबा ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई। दीवार से ईंटे हटाई गई। तब जाकर वहां धामिन प्रजाति का एक सांप पाया गया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने उसे पकड़ लिया। तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…