Home Featured बिहार सरकार के जातीय जनगणना के निर्णय के समर्थन में निकाली गयी आभार यात्रा।
June 25, 2022

बिहार सरकार के जातीय जनगणना के निर्णय के समर्थन में निकाली गयी आभार यात्रा।

दरभंगा: बिहार में जातीय जनगणना करवाने के बिहार सरकार के निर्णय के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करने हेतु दरभंगा जिला जदयू की ओर से शनिवार को शहर में आभार यात्रा निकाली गई। आभार यात्रा दरभंगा क्लब से निकलकर लहेरियासराय टावर होते हुए लोहिया चौक पर संपन्न हुई। लोहिया चौक पर सभी अतिथियों व मुख्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जातीय जनगणना का समर्थन करने पर हर्ष व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर बेनीपुर विधायक और जदयू जिलाध्यक्ष प्रो0 विनय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विशेष अभियान चलाकर बिहार की जनता को जागरूक कर रहे हैं। समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने मुख्यमंत्री की ओर से जातीय जनगणना को दिए गए समर्थन का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की सहमति से जनमानस में जदयू के प्रति और विश्वास बढ़ेगा और जनता को जातीय जनगणना का पूर्ण लाभ मिलेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता मो. अली अशरफ फातमी ने कहा कि जातिगत जनगणना को सीएम नीतीश कुमार द्वारा दिया गया समर्थन सराहनीय है। इससे हर तबके के लोगों को मदद मिलेगी।

Advertisement

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ललिता झा ने कहा कि मुख्यमंत्री के फैसले का हम लोग समर्थन करते हैं और आभार प्रकट करते हैं। जदयू नेता सुशील कानोडिया ने कहा कि जातीय जनगणना से हर तबके की गिनती हो जाएगी। जिसकी जैसी स्थिति रहेगी, सरकार से उसी तरह का लाभ मिलेगा। इस तरह के कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर भी लागू करने की जरूरत है।

आभार यात्रा को संबोधन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू नाथ झा, जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खां “रूमी”, डॉ० रामप्रवेश पासवान, श्रीमती ललिता झा, सुशील कनोडिया, शैलेंद्र चौधरी, गंगा प्रसाद सिंह, चौधरी मुकुंद राय, डॉ० कन्हैया प्रसाद साह, राम शंकर सिंह, राजीव कुशवाहा, संजीव मिश्रा, सुशील झा, डॉ०अंजीत चौधरी आदि प्रमुख थे।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नये प्रखं…