पीपल के पेड़ पर लटका मिला 40 वर्षीय अधेड़ का शव, हत्या की आशंका।
दरभंगा: सोमवार की अहले सुबह विशनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत भरौल चौक से उत्तर ईंट भट्ठा के निकट एक 40 वर्षीय अधेड़ का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। शव को देखकर इलाके में सनसनी मच गयी। स्थानीय लोगों द्वारा विशनपुर थाना को तत्काल सूचना दी गयी। पुलिस के आने के बाद शव को नीचे उतारा गया। तत्पश्चात इसके पहचान का प्रयास शुरू किया गया। लाश की स्थिति देखने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा हत्या करके शव टांग देने की आशंका जतायी जा रही थी।

घण्टों बीतने के बाद मृतक की पहचान जिले के मब्बी ओपी क्षेत्र के बस्ती मनियारी निवासी विनोद सहनी के रूप में हुई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विनोद सहनी वर्षों से अपनी पत्नी देवकी देवी एवं दो बेटों के साथ अपने ससुराल विशनपुर थानाक्षेत्र अवस्थित मुस्तफापुर में रहता था। वहीं रहकर वह राजमिस्त्री के साथ दैनिक मजदूरी करके जीवन यापन करता था। मुस्तफापुर के ग्रामीणों के अनुसार विनोद रात के 9 बजे तक मुस्तफापुर में ही था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया तथा आगे की छानबीन में जुट गयी। वहीं प्राथमिकी केलिए फिलहाल परिजन की तरफ से आवेदन मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
डीएसपी ने विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष से मांगी दो भूमाफियाओं की जानकारी।
दरभंगा: दरभंगा शहर भूमाफियाओं के चंगुल में पूरी तरह जकड़ा हुआ है। जगह जगह तालाब भरकर बेच दि…