Home Featured आक्रोशित शिक्षकों के जत्थे को देख बीडीओ ने बदला फैसला, अब इच्छुक शिक्षक ही देंगे तबादले की अधीक्षा।
June 27, 2022

आक्रोशित शिक्षकों के जत्थे को देख बीडीओ ने बदला फैसला, अब इच्छुक शिक्षक ही देंगे तबादले की अधीक्षा।

दरभंगा: एक ही विद्यालय में 10 वर्षों से जमे शिक्षकों के तबादले के लिए अधीक्षा मांगने के पत्र पर बहादुरपुर बीडीओ अलख निरंजन ने अपना फैसला बदल लिया है। इससे पहले सोमवार को आक्रोशित शिक्षक प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ से मुलाकात की। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष शंभू यादव तथा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के सचिव नंदन कुमार सिंह कर रहे थे। बीडीओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इच्छुक शिक्षक ही तबादले के लिए अधीक्षा देंगे। जो शिक्षक अपनी अधीक्षा नहीं देंगे उनका तबादला नहीं किया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों का जत्था लौट गया।

Advertisement

इससे पहले लहेरियासराय पोलो मैदान धरना स्थल पर दोनों शिक्षक संघों से जुड़े दर्जनों सदस्य जुट गए थे। उनका कहना था कि बीडीओ ने गलत पत्र निकाला है। शिक्षकों को वीरेंद्र कुमार, नंदकशोर लालदेव, फतेह आलम, संतोष मंडल, तनवीर अहमद, विजय कुमार पासवान, अमरजीत शर्मा, उमेश राम, रंजीत झा, कुमर सहनी आदि ने संबोधित किया।

बता दें कि एक दिन पूर्व बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष शंभू यादव ने बीडीओ के पत्र को सरकारी नियम के विपरीत बताया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि बीडीओ ने शीघ्र पत्र वापस नहीं लिया तो शिक्षक तीव्र आंदोलन करेंगे।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…