Home Featured तेजी से बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, पुनः मास्क का उपयोग किया गया अनिवार्य।
June 28, 2022

तेजी से बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, पुनः मास्क का उपयोग किया गया अनिवार्य।

दरभंगा: कोविड-19 के संक्रमण के पुनः बढ़ती संख्या को देखते हुए दरभंगा जिला में इस पर नियंत्रण रखने हेतु जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शत-प्रतिशत मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है।

कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते खतरे से बचने के लिए कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाईन जिसमें दो गज की सामाजिक दूरी का पालन करना, बार-बार हाथ सेनीटाइज करना एवं सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनकर ही निकलना अनिवार्य कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में पुनः कोविड-19 के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

Advertisement

वहीं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को पुनः कोविड-19 की जाँच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Share

Check Also

देश में विकासवाद और ईमानदार सोच वाली मजबूत सरकार बनने में अपना योगदान दे मीडिया: राजीव रंजन।

दरभंगा: सोमवार को एनडीए के लोकसभा कार्यालय पर बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से मनोनीत लोकसभा मी…