Home Featured पार्षदों के आंदोलन के बाद कचरा उठाव टैक्स में हुआ बदलाव।
June 30, 2022

पार्षदों के आंदोलन के बाद कचरा उठाव टैक्स में हुआ बदलाव।

दरभंगा: वार्ड पार्षदों के आंदोलन के बाद दरभंगा नगर निगम द्वारा कचरा उठाव टैक्स में बदलाव किया गया है। वार्ता के बाद नगर आयुक्त कुमार गौरव द्वारा घोषणा की गयी कि बीपीएल परिवार और स्लम क्षेत्र को लोगों को अब कचरा टैक्स नहीं देना होगा। एक साथ तीन वर्ष का टैक्स लेने के आदेश को तत्काल वापस ले लिया। अब लोगों को मात्र एक वर्ष का टैक्स देना होगा।

बताते चलें दरभंगा कि नगर निगम की ओर से एक साथ तीन वर्ष का टैक्स लेने के फरमान से अचानक लोग आक्रोशित हो गए वार्ड संख्या 21 के पार्षद मधुवाला सिन्हा ने इसका विरोध किया। इसमें कई वर्तमान और पूर्व पार्षदों का भी उन्हें समर्थन मिला। इसके बाद बुधवार को वर्षा के बीच मधुवाला सिन्हा अपने समर्थकों के साथ नगर निगम में धरना पर बैठ गई। नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करती हुई जनता को लूटने वाले फरमान को वापस लेने के लिए जमकर नारेबाजी की। इस गहमागहमी और लोगों के आक्रोश को देखते हुए नगर आयुक्त वार्ता करने को तैयार हुए।

Advertisement

वार्ता के दौरान नगर आयुक्त ने कई संवैधानिक मजबूरी बता इसे सीधे तौर पर मानने से तो इनकार किया, लेकिन उन्होंने तत्काल तीन वर्ष के टैक्स की जगह वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022 – 23 का शुल्क जमा करने की व्यवस्था दी। अब कचड़ा उठाव शुल्क जमा कर मकान टैक्स की रसीद कटा सकते हैं । 30 सितंबर तक टैक्स देने पर कोई दंड शुल्क नहीं है।

इस धरना में वार्ड 9 के सुदृष्ट महतो, वार्ड 12 के पार्षद उपेन्द्र कुमार, वार्ड 13 की निशा कुमारी, वार्ड 34 की अनोखा देवी, वार्ड 37 के रियासत अली, वार्ड 43 के परशुराम गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि भगवानलाल ठाकुर, मिथिलेश राय, पूर्व पार्षद प्रदीप गुप्ता, अशोक साह इत्यादि भी शामिल हुए।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …