Home Featured दरिंदे पति ने पत्नी के पैरों में बेड़ियां डालकर किया कैद।
July 5, 2022

दरिंदे पति ने पत्नी के पैरों में बेड़ियां डालकर किया कैद।

दरभंगा: पत्नियों केलिए पति परमेश्वर होते हैं। महिला अपना सबकुछ छोड़कर पति के पास आती है और उसे विश्वास होता है कि हर दुख – सुख उनके पति ही साथ होंगे। परंतु एक दंरिदे पति का ऐसा कुकृत्य सामने आया है, जिसको जानने के बाद सभी हैरान हैं।

दरअसल, लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पुरानी मुंसफी मोहल्ला में जेबा नामक एक महिला के पांव में जंजीर लगाकर उसके पति ने ही ताला जड़ दिया और कमरे में बंद कर दिया। हालांकि , बच्चों की मदद से किसी तरह महिला के पांव से बेड़ियों को हटाया गया। इसके बाद बच्चों के साथ पीड़ित महिला थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने दरिंदे पति गुड्डू गुलाम समधानी की गिरफ्तारी केलिए छापेमारी शुरू कर दी। पर भनक लगते ही पति फरार हो गया।

Advertisement

पुलिस की छापेमारी के बाद पति ने शाम से पत्नी पर समझौते का दवाब बनाना शुरू कर दिया। सुहाग की दुहाई देते हुए माफी मांगने लगा। महिला तो आखिर महिला होती है। वह भी असमंजस में पड़ गयी और देर शाम तक उसने थाना में आवेदन नही दिया था।

पीड़िता ने बताया कि अपने बच्चों के अलावा जेठ – जेठानी के नहीं रहने पर उसके बच्चों की देखरेख भी करते हैं। इस बीच उनके पति एक महिला से शादी कर मुंबई चले गए । काफी विवाद के बाद अपने पति को लेकर घर आई। लेकिन वह लगातार प्रताड़ित कर रहा है। मारपीट के बाद अब तो पांव में बेड़ी तक लगा दिया है। फिलहाल महिला की बिगड़ी तबियत को देखते हुए पुलिस सुरक्षा में इलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…