Home Featured महिला सहित हत्या के तीन अभियुक्तों को सुनायी गयी उम्रकैद की सजा।
July 28, 2022

महिला सहित हत्या के तीन अभियुक्तों को सुनायी गयी उम्रकैद की सजा।

दरभंगा: गुरुवार को दरभंगा व्यवहार न्यायालय में हत्या के एक मामले में एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है। अपर जिला व सत्र न्यायाधीश नवम संजीव कुमार सिंह के न्यायालय ने यह सजा सुनायी है।

मिली जानकरी के अनुसार सजा पाने वालों में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भजौरा निवासी पार्वती देवी, मदन शर्मा व सिंघेश्वर शर्मा हैं। कोर्ट ने इन्हें दोषी पाते हुए उम्रकैद तथा 20 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनायी है। अर्थदंड की राशि का भुगतान नहीं करने पर तीन-तीन महीना अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामले में अभियोजन से एपीपी रेणु झा ने बहस की।

Advertisement

श्रीमती झा ने बताया कि भजौरा निवासी अंजनी शाही ने 25 मई 2005 को सिंहवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए इन तीनों पर अपने छोटे भाई सुनील शाही की हत्या करने का आरोप लगाया था। अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाहों ने न्यायालय में गवाही दी। अभियुक्तों को न्यायालय ने गत 26 जुलाई को दोषी करार दिया था। सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई के लिए 28 जुलाई तारीख निर्धारित की गई थी।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …