Home Featured पीटीसी परिसर के तालाब में तैरती मिली माली की लाश।
August 3, 2022

पीटीसी परिसर के तालाब में तैरती मिली माली की लाश।

दरभंगा: दो दिनों से गायब एक अधेड़ व्यक्ति की लाश बुधवार को बेला अवस्थित पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के परिसर अवस्थित तालाब में मिलने से सनसनी मच गयी। मृतक पीटीसी में ही माली का कार्य करता था। घटना की सूचना पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने लाश को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया। साथ ही सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गयी है।

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विनोद कुमार राय के रूप में हुई है। वह पिछले 40 वर्षों से पीटीसी में ही माली का कार्य करता था तथा परिवार के साथ उस परिसर में ही रहता था। मृतक ने तीन शादियां की थी। यहां वह अपनी तीसरी पत्नी रीता देवी एवं एक नातिन के साथ रहता था।

Advertisement

मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी रीता देवी ने बताया कि गत एक अगस्त को विनोद राय शाम करीब 6 बजे दारू लाने निकला। पत्नी के मना करने पर भी नही माना और घर से निकल गया। उसके बाद वह वापस नही लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की, पर कोई पता नही चला।

इधर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का बताया जाता है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …