Home Featured ससुराल गए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप।
August 3, 2022

ससुराल गए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: ससुराल गए एक 35 वर्षीय युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत से युवक के परिजनों एवं ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने बुधवार को दरभंगा-सकरी पुरानी सड़क को गंगवाड़ा के निकट घण्टों जाम कर दिया। परिजनों का आरोप था कि युवक की पत्नी एवं ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सदर थानाक्षेत्र के गंगवाड़ा-चन्दनपट्टी के निवासी स्व0 सुखदेव यादव के 35 वर्षीय पुत्र राजगीर यादव के रूप में हुई है।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सोमवार को राजीगर यादव बहादुरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत कबीरचक अपने ससुराल गया था। मंगलवार की शाम उसके मौत की खबर परिजनों को मिली। इसके बाद परिजनों का हंगामा शुरू हो गया। वे लोग राजगीर की पत्नी, सास, ससुर आदि पर मारपीट कर जहर दे देने का आरोप लगा रहे थे। आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को शव के साथ सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची सदर, विश्वविद्यालय एवं बहादुरपुर थाना की पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत करवाया और सड़क जाम को खत्म करवाया।

Advertisement

उधर मृतक की पत्नी लीला देवी ने बताया कि राजगीर ससुराल आया भी नही था, गांव में ही कहीं घूम रहा था। ग्रामीणों द्वारा सुबह में राजगीर के अचेत पड़े होने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने ही बहादुरपुर थाना की पुलिस को फोन किया। पुलिस ने राजगीर से पूछताछ भी की। पर उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस द्वारा ही जहर की बोतल राजगीर की जेब से निकाला गया।

राजगीर की पत्नी लीला देवी ने बताया कि पुलिस द्वारा ही कहा कि इसके बचने की उम्मीद बहुत कम है। फिर उन्हें गाड़ी में बैठा कर राजगीर को डीएमसीएच ले जाने को कहा। इसी दौरान राजगीर यादव की मौत हो गयी। राजगीर यादव के शव का पोस्टमार्टम डीएमसीएच में हुआ। इसी दौरान मृतक के परिजन पहुंचे और शव को लेकर बुधवार को सड़क जाम कर दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। मामला हत्या का है या आत्महत्या, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मामले पर सस्पेंस बना हुआ है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …