Home Featured डीएसपी ने विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष से मांगी दो भूमाफियाओं की जानकारी।
August 7, 2022

डीएसपी ने विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष से मांगी दो भूमाफियाओं की जानकारी।

दरभंगा: दरभंगा शहर भूमाफियाओं के चंगुल में पूरी तरह जकड़ा हुआ है। जगह जगह तालाब भरकर बेच दिए गए। यहां तक ऐतिहासिक धरोहर दरभंगा राज को भी भूमाफियाओं ने नही छोड़ा। जिन चर्चित भूमाफियाओं की कारस्तानियों को दरभंगा के आमजन भी जानते हैं, उन्हें पुलिस नही जानती हो, ऐसा संभव प्रतीत नही होता। फिर भी पुलिस आंखे मूंदे सबकुछ देखती रहती है।

पर इधर अचानक पुलिस की सक्रियता भूमाफियाओं के खिलाफ बढ़ने की खबर आयी है। दरभंगा में दर्जनों खूंखार भूमाफियाओं के बीच सदर एसडीपीओ की नजर विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के दो भूमाफियाओं पर गयी है। हालांकि इन्ही दोनों के नाम आने के वजहों का खुलासा नही हो सकता।

Advertisement

सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष को पत्र के माध्यम से अमरकांत झा एवं कन्हैया झा के विषय मे तीन दिनों में विस्तृत जानकारी मांगी है। सदर डीएसपी ने प्रतिवेदन में कहा है कि इन दोनों द्वारा दरभंगा राज एवं अन्य जगहों पर विवादित जमीन की खरीद बिक्री की जाती है। इनके खिलाफ कई शिकायतें आयी है। इससे प्रतीत होता है कि ये दोनों भूमाफिया हैं। इनके खिलाफ थाना में दर्ज प्राथमिकियों एवं शिकायतो की पूरी लिस्ट तीन दिनों में उपलब्ध करवाने को कहा गया है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …