Home Featured मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में किये गए व्यापक बदलाव।
August 7, 2022

मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में किये गए व्यापक बदलाव।

दरभंगा: दरभंगा शहर में मुहर्रम के पर्व के दौरान व्यापक पैमाने पर निकाला जाने वाला धार्मिक जुलूस को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। रविवार को इसकी विस्तृत जानकारी ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान ने दी। 

नयी व्यवस्था के अनुसार शहर के बाहर से शहर में आने वाली तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए विशेष रूट तैयार किए गए हैं। शहर के अंदर दोपहर 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक लोहिया चौक से आयकर चौराहा तक यातायात ठप रहेगा। इसके लिए वैकल्पिक रूट के तौर पर दरभंगा रेलवे स्टेशन से दोनार, बेंता होते हुए लहरियासराय होकर यात्रियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचना होगा।

Advertisement

हसन चौक से दरभंगा टावर तक भी तीन पहिया और चार पहिया गाड़ियों को नहीं जाने दिया जाएगा। लोहिया चौक से पंडासराय का मार्ग भी बंद रहेगा। बहेड़ी से आने वाली वाहनों को चट्टी की ओर घूमकर शहर में प्रवेश करना होगा। बेनीपुर की तरफ से आने वाली बड़े बहनों को दिलावरपुर पंप के पास ही रोक दिया जाएगा।

यह नियम शहर के बाहर से शहर में आने वाले व शहर में रहने वाले सभी लोगों पर भी लागू होगा। ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान ने बताया कि एंबुलेंस को इसमें छूट दी गई है। शहर में बाहर से प्रवेश करने वाले वाहनों की नाकेबंदी के लिए यातायात थाना के 5 अधिकारी और 56 पुलिसकर्मियों को विभिन्न चिन्हित स्थानों पर तैनात कर दिया गया है। 9 अगस्त तक यह नियम जिले में सख्ती से पालन किया जाएगा।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …