Home Featured हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने केलिए भाजयुमो द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा।
August 10, 2022

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने केलिए भाजयुमो द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा बालाजी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह तिरंगा यात्रा दरभंगा टावर स्थित महात्मा गांधी मूर्ति के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी द्वारा माल्यार्पण के साथ निकाली गयी। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर उनकी मूर्ति की सफाई कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा सुभाष चौक पर पहुंची। वहां युवाओं ने उस परिसर की भी सफाई की और नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी ने कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों में जागरूकता फैलाना इस यात्रा का उद्देश्य है।

इस तिरंगा यात्रा में भाजयुमो आईटी सेल प्रदेश संयोजक अंकेश सक्सेना, महामंत्री सुजीत मलिक ज्योति कृष्ण झा, अभयानंद झा, कार्यक्रम के प्रभारी अधिवक्ता तनवीर हसन, राजेश रंजन, प्रेम कुमार मिश्रा, सचिन जैन के साथ युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ, कोषाध्यक्ष गजेंद्र मंडल, रवि प्रकाश, जय भारद्वाज, नीतीन कुमार, रवि चंद्रवंशी, ऋषभ कुमार, राहुल चौधरी, आर्यन कुमार, प्रदीप झा, अमरदीप कुमार, संजीत कुमार, विक्की कुमार आदि सहित दर्जनी कार्यकर्ता शामिल थे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …