Home Featured पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। 
August 10, 2022

पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। 

दरभंगा: पृथ्वी दिवस के मौके पर बुधवार को जिला स्कूल के प्रांगण में प्राचार्य डॉ0 नरेश कुमार झा की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। स्कूल परिवार के सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Advertisement

मौके पर प्राचार्य डॉ0 झा ने कहा कि इन पौधों की देखभाल करना हमसब ग्रामीणों की भी जिम्मेदारी है। स्कूल के शिक्षक और बच्चे भी इसकी देखभाल करेंगे तभी ये पौधा एक दिन बड़े वृक्ष का रूप धारण कर सकती है।जिससे हमे न केवल हरियाली और छाया मिलेगा बल्कि शुद्ध हवा और आक्सीजन भी हमें प्राप्त होगा

इस दौरान प्रिय अशोक, मोनी दत्ता, जितेंद्र कुमार, सुजाता कुमारी, शत्रुघ्न सिंह, ज्योति, मुकेश कुमार पासवान, प्रणब कुमार प्रियदर्शी, रत्नेश राम, अशोक कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…