Home Featured तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाकपा माले ने निकाला आजादी बचाओ मार्च।
August 11, 2022

तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाकपा माले ने निकाला आजादी बचाओ मार्च।

दरभंगा: भाकपा (माले) की दरभंगा जिला कमेटी के बैनर तले आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को तिरंगा झंडा के साथ आजादी बचाओ मार्च का आयोजन किया गया।

मार्च की शुरुआत कर्पूरी चौक से हुई और टावर चौक, लहेरियासराय पर संकल्प पत्र के सामुहिक पाठ एवं शपथ ग्रहण से समापन हुआ। संकल्प पत्र में भाकपा माले के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जन ने स्वाधीनता आंदोलन के दौरान अर्जित मूल्यों की रक्षा का, लोकतंत्र और संविधान बचाने का संकल्प दोहराया। स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए तमाम महापुरुषों को नमन करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प सभा में उपस्थित सभी लोगों ने लिया। इस मौके पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।

संकल्प सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाकपा माले नेता देवेंन्द्र कुमार ने कहा कि ‘हमने स्वाधीनता आंदोलन की जो गौरवशाली परंपरा पाई उस परंपरा को आगे बढाने का निर्णायक वक़्त है आज। इतिहास के उस दोराहे पर हमारा देश खड़ा है जहाँ से एक ओर देश को सांप्रदायिक – फासीवादी ताकतें नाजीवाद का देसी संस्करण हिन्दू राष्ट्र को साकार करने में लगी हैं। दूसरी तरह देश के तमाम लोकतांत्रिक, प्रगतिशील लोग भगत सिंह, अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए संघर्ष कर रहे। हमारी लड़ाई स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए अनवरत जारी रहेगी।’

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाकपा माले के नगर सचिव सदीक भारती, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार, जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान, अभिषेक कुमार, नेयाज अहमद आदि ने किया।

कार्यक्रम में भाकपा माले के रिजावन आजाद, शिवन यादव, अकबर रज़ा, दिनेश मण्डल, केसरी कुमार, विनोद कुमार सिंह, समीर आदि कतिपय लोगों की उपस्थिति रही।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…