Home Featured सत्ता जाते ही सड़क पर आये भाजपा के दिग्गज, कर्पूरी चौक पर दिया महाधरना।
August 12, 2022

सत्ता जाते ही सड़क पर आये भाजपा के दिग्गज, कर्पूरी चौक पर दिया महाधरना।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: सत्ता में आने के बाद ऐसी कल्चर के आदी बन जाने वाले भाजपा के सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री सहित तमाम दिग्गज अब सत्ता जाते ही सड़क नजर आने लगे हैं। जिन कार्यकर्ताओं को सत्ताधारी विधायक सांसद और मंत्री को सत्ता रहते मिलने केलिए खोजना पड़ रहा था, अब सत्ता जाने के बाद वही नेता धरना प्रदर्शन केलिए कार्यकर्ताओं को ढूंढने लगे हैं।

दरअसल, बिहार में नीतीश कुमार द्वारा एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में जाकर सरकार बना लेना भाजपा को पच नही रहा। इसी को लेकर नीतीश कुमार पर जनमत का अपमान और विश्वासघात का आरोप लगाकर शुक्रवार को दरभंगा जिला भाजपा द्वारा शहर के कर्पूरी चौक पर महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

दरभंगा जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में कर्पुरी चौक पर आयोजित महाधरना को संबोधित करते हुए दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि 2020 में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए को बहुत दिया था। जदयू को मात्र 43 सीट जबकि भाजपा को 74 सीटें आयी थी। फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। इससे पूर्व में केंद्र में भी वे भाजपा की कृपा से मंत्री रह चुके हैं। पर भाजपा द्वारा हमेशा दिए गए सम्मान को भूलकर उन्होंने विश्वासघात किया और जनादेश का अपमान कर महागठबंधन की सरकार बना ली। बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नही करेगी।

वहीं अपने संबोधन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पिछले कुछ महीनों में दरभंगा में हुई बड़ी आपराधिक घटनाओं केलिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि गृह विभाग नीतीश कुमार के पास था। इसलिए कानून की बिगड़ती व्यवस्था के जिम्मेवार नीतीश कुमार थे।

धरना में नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद सुनील चौधरी, हायाघाट विधायक रामचन्द्र प्रसाद, अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव, पूर्व एमएलसी अर्जुन सहित प्रदेश व जिला के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …