Home Featured जमीन खरीद बिक्री में धोखाधड़ी करने वाले के घर डुगडुगी बजाकर चिपकाया गया इश्तेहार।
August 12, 2022

जमीन खरीद बिक्री में धोखाधड़ी करने वाले के घर डुगडुगी बजाकर चिपकाया गया इश्तेहार।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के आजमनगर निवासी जमीन खरीद बिक्री में धोखाधड़ी के आरोपी मनोज मंडल के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है। साथ ही अगल बगल के लोगों को भी इसकी जानकारी दी गयी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि एपीएम थाना क्षेत्र के सिधौली निवासी रंजीत चौधरी द्वारा मनोज मंडल, दिलीप मंडल एवं अर्चना मंडल के विरुद्ध जमीन बिक्री के नाम पर एक करोड़ 67 लाख की धोखाधड़ी कर लेने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में प्राथमिकी संख्या 65/21 दर्ज कर कांड का अनुसंधान शुरू किया गया।

Advertisement

दर्ज कांड में श्री चौधरी ने बताया है कि गलत कागजात दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी की गयी। पुलिस अनुसंधान में भी यह बात सामने आयी। मनोज मंडल के भाई दिलीप मंडल एवं अर्चना मंडल में अदालत में 25 लाख जमा करके जमानत ले ली थी। पर मनोज मंडल ने ऐसा नही किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि शीघ्र मनोज मंडल द्वारा अदालत में पैसा जमा नही किया गया तो पुलिस आगे की कारवाई करेगी।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…