Home Featured हिरासत में लिए पांच और गिरफ्तारी दिखायी तीन की, शेष दो हो गए लापता!
August 13, 2022

हिरासत में लिए पांच और गिरफ्तारी दिखायी तीन की, शेष दो हो गए लापता!

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस का अजीब कारनामा शनिवार को सामने आया है। दरअसल, पूरे मोहल्ले के सामने शुक्रवार की रात पुलिस ने एक युवती तथा चार युवकों सहित कुल पांच को हिरासत में लिया। पर पुलिस रिकॉर्ड में गिरफ्तारी केवल तीन लड़कों की दिखायी गयी। एक युवक तथा युवती पुलिस द्वारा कहाँ गायब कर दिए गए, इसका किसी को कोई पता नही। यहां तक कि उन्हें हिरासत में लिए जाने की बात भी दबा दी गयी।

दरअसल, शुक्रवार की रात लहेरियासराय थानाक्षेत्र के उर्दू मुहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली एक लड़की द्वारा सेक्स रैकेट चलाने और उसे इसी दौरान चार लड़कों के साथ पकड़े जाने का मामला साममे आया था। एक युवक रूम के अंदर था तथा तीन बाहर खड़े तांक झांक कर रहे थे। इसी बीच लड़को की हरकतों को देख स्थानीय मोहल्लेवासियों को शक हुआ। लोगों ने तीनों को घेर लिया। साथ ही लड़की के साथ अंदर गए लड़के को पकड़ कर चारो की अच्छे से पिटाई कर दी। फिर सबको पुलिस के हवाले कर दिया गया। लड़की के साथ पकड़े गए लड़के के पास आपत्तिजनक सामान भी मिले थे।

Advertisement

हालांकि, लहेरियासराय थानाध्यक्ष द्वारा उक्त स्थल से तीन लड़कों को नशे की हालत में पकड़े जाने के कारण उन्हें हिरासत में लिए जाने की बात ही बतायी गयी। उक्त लड़की और उसके साथ अंदर धराये लड़के की जानकारी नही दी गयी। उन दोनों को पुलिस ने क्यों और कहां गायब कर दिया, यह अपने आप मे बड़ा सवाल है।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …