Home Featured कांग्रेस के 75 किलोमिटर तक की पदयात्रा कार्यक्रम का हुआ समापन।
August 14, 2022

कांग्रेस के 75 किलोमिटर तक की पदयात्रा कार्यक्रम का हुआ समापन।

दरभंगा: आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यक्रताओं ने भारत जोरो कार्यक्रम के तहत रविवार को दरभंगा हसन चौक नेशनल स्कूल से गौरव यात्रा निकाल कर नौ अगस्त से 14 अगस्त तक निरंतर चलने वाली,75 किलोमिटर तक की पदयात्रा कार्यक्रम का समापन किया।

Advertisement

जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व मे कार्यक्रताओं ने हाथों मे तिंरगा लेकर दरभंगा नेशनल स्कूल से पदयात्रा शुरू कर हसन चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए टावर चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भगत सिंह चौक पर भगत सिंह, मिर्जापुर शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी एवं शास्त्रत्त्ी चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओ ने शास्त्रत्त्ी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान गाया और वीर शहीदों को याद कर कार्यक्रम का समापन किया। पदयात्रा में, प्रदेश प्रतिनिधि पंडित रामनारायण झा, पूर्व मेयर अजय कुमार जालान, मशकूर उसमानी, परमानंद झा आदि थे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …