Home Featured मैथिली शब्दकोश ‘वाणी वर्गीकृत‘ का हुआ विमोचन।
August 31, 2022

मैथिली शब्दकोश ‘वाणी वर्गीकृत‘ का हुआ विमोचन।

दरभंगा: लनामि विवि के पीजी मैथिली विभाग में बुधवार को ‘वाणी वर्गीकृत शब्दकोश‘का विमोचन किया गया।

पुस्तक का विमोचन कुलपति प्रो. एसपी सिंह, प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा, कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. रमण झा, मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश झा, मैथिली के प्रो. नारायण झा, डीडीई के निदेशक प्रो. अशोक कुमार मेहता और मैथिली के मूर्धन्य विद्वान डॉ. भीमनाथ झा ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisement

इस पुस्तक में मैथिली शब्दों का अनोखा संग्रह उसके हिन्दी और अंग्रेजी अनुवाद के साथ है। शब्दों को अल्फाबेटिकल तरीके से सजाया गया है, ताकि ढूंढ़ने में आसानी हो। इस पुस्तक की लेखिका वाणी भारद्वाज हैं। श्रीमती भारद्वाज मधुबनी जिले के नवानी गांव की रहने वाली हैं। उनकी ससुराल दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के मछैता में है। उनके पति केशव मिश्रा बीएचयू में इतिहास के प्रोफेसर हैं। विमोचन के मौके पर पीजी मैथिली विभाग के डॉ. नारायण झा व इतिहास विभाग के डॉ. मनीष कुमार भी थे।

Share

Check Also

गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे गोपाल जी ठाकुर, जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज।

दरभंगा: भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाख…